बच्ची से रेप के बाद हत्या का मामला

दतिया। दतिया जिले में रविवार रात 9 साल की बच्ची से रेप के बाद आरोपी ने हत्या कर दी थी। मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने मीडिया से कहा – मध्य प्रदेश अब देश में दुष्कर्म की राजधानी बन चुका है।

श्री सिंह ने कहा कि, मध्य प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों पर जो जुल्म ढाए जा रहे हैं, जिस कदर यह घटनाएं लगातार घटित हो रही हैं, ऐसा लगता है कि मध्य प्रदेश अब देश मे बलात्कार की राजधानी बन गया है।जगह-जगह मासूम बच्चियों और महिलाओं पर जुल्म हो रहे हैं। लगातार पिछले 3 वर्षों से हमारे मुख्यमंत्री प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना के गुणगान करते हैं। देश में लगातार तीन वर्षों से मध्यप्रदेश महिलाओं पर अत्याचार, महिलाओं और बच्चियों के साथ बलात्कार कर उनकी हत्या करने जैसे मामलों में हैट्रिक कर चुका है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है।दतिया के भरसूला गांव में 8 तारीख को जो घटना हुई है, वह बहुत ही दर्दनाक है। 9 साल की बच्ची के साथ बलात्कार हुआ और उसकी पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई। इसी प्रकार प्रदेश में पिछले 2 मई की रात 4 साल की मासूम बच्ची का किडनैप कर, उसके साथ जो कृत्य किया। बच्ची का उपचार मरणासन्न स्थिति में ग्वालियर में किया। जिन चिकित्सकों ने उस बच्ची का उपचार किया वह भी उसकी हालत देखकर रोने लगी थी। शिवपुरी में बलात्कार के साथ ही, इंदौर सहित आसपास मालवा क्षेत्र में 3 घटनाएं लगातार घटीं। इसे देखकर तो ऐसा ही लगता है कि देश में मध्य प्रदेश अब बलात्कार की राजधानी बन गया।

प्रदेश में नहीं रहा पुलिस का खौफ

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार कहते हैं कि हम अपराधियों को नहीं रहने देंगे, अपराधियों को हम जमीन में गाड़ देंगे, सूली पर लटका देंगे। अभी तक न एक भी अपराधी सूली पर लटका दिखा, न जमीन में गढ़ते हुए दिखा। पूरे प्रदेश में पुलिस प्रशासन का खौफ अपराधियों में नहीं बचा। पुलिस प्रदेश में केवल उद्योगपतियों के काम करने में लगी हुई है। वह केवल एक ही चीज सोचती है कि कहां से गिट्टी के भरा ट्रक निकलवाया जाए, कहां से रेत के ट्रक निकलवाए जाए।इस दौरान सेवढ़ा विधायक कु. घनश्याम सिंह, पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, जिलाध्यक्ष अशोक दांगी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *