जिला जेल में बंद, बंदी को काटा जहरीले जीव ने, जिला अस्पताल में भर्ती

दतिया /जिला जेल में शुक्रवार शाम एक कैदी को किसी जहरीले जीव ने सिर में काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।गांव बधेरा निवासी ऊधम सिंह वंशकार (21) शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे अपनी बैरिक नंबर 3 से पूजा करने के लिए। जेल के अंदर बने मन्दिर जा रहा था। तभी रास्ते मे उसे किसी जहरीले जीव ने सिर में काट लिया। आनन-फानन में जिला जेल प्रबंधन द्वारा उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उधम सिंह अपहरण के मामले में जेल में बंद है।डॉक्टर अनिल नागर ने बताया डिस्टिक जेल दतिया से एक पेशेंट आया हुआ है। जिस ने बताया कि उसे किसी जहरीले जीव ने सर मैं काट लिया है। सिर में देखने के बाद किसी जीव का डंक बरामद हुआ है। फ़िलहाल पेशेंट की स्थिति खतरे से बाहर है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *