प्रधानमंत्री आवास योजना लोगों के लिए है वरदान- मिश्रा

दतिया। दतिया में 649 परिवारों ने किया नवीन पक्के आवासों में गृह प्रवेश प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत् जिला स्तरीय गृह प्रवेश का कार्यक्रम दतिया जनपद पंचायत के ग्राम अगोरा में सम्पन्न हुआ। आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. सुकर्ण मिश्रा ने आवासहीनों को नवीन पक्के आवासों में गृह प्रवेश कराकर उन्हें आवासों की चाबियॉ भी सौंपी। साथ ही हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत् लाभान्वित भी किया गया।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश भार्गव ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत् 649 आवासहीन परिवारों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से नवीन पक्के आवासों की चाबियां सौंपकर उन्हें गृह प्रवेश कराया गया। उन्होंने बताया कि अगोरा में आयोजित कार्यक्रम में नवीन आवास प्राप्त करने वाले 18 परिवारों को प्रेशर कुकर भी प्रदाय किए गए।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन को सुना एवं देखा। इस अवसर पर पुष्पेन्द्र यादव, श्रीमती रीता सतीश यादव, अतुल भूरे चौधरी, मान सिंह कुशवाहा, गौरव दांगी, लला रजक,जनपद पंचायत सीईओ गिर्राज दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, हितग्राही व अधिकारी उपस्थित रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *