धर्मेंद्र अहिरवार का कच्ची-झुग्गी से पक्के मकान का सपना हुआ साकार

दतिया / जिले के ग्राम अगोरा निवासी धर्मेंद्र अहिरवार प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की वजह से आज कच्ची झुग्गी से पक्के मकान का मालिक बन गया इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति शुक्रगुजार है। धर्मेंद्र ने बताया मैं अभी तक कच्ची झुग्गी मे अपने परिवार के साथ गुजर बसर कर रहा था। लेकिन आवास योजना में पक्का मकान मिलने पर अब गर्व से समाज में जीवन यापन कर सकेगा। उनके परिवार ने सपने में भी नहीं सोचा था कि वे समाज में एक पक्के मकान के मालिक बन सकेंगे। लेकिन उनका यह सपना प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री ने साकार कर दिखाया है। उनका का परिवार अब बेहतर खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *