आत्मरक्षा प्रशिक्षण ले रही छात्राओं के बीच पहुंचे एडीएम

छात्राओं में आत्मविश्वास पैदा हो और वह खुद अपनी सुरक्षा कर सके इसलिए शासकीय कन्या महाविद्यालय में वॉली मार्शल आर्ट अकादमी के प्रशिक्षक श्री अनिल कुमार द्वारा दो माह से छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय जी उपस्थित रहे एवं विशेष अतिथि श्रीमती संगीता भटनागर प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय दतिया मौजूद रहे।

अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय की छात्रा कु. अर्पिता अहिरवार, रितु, संजना ने किया अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने छात्राओं से चर्चा की और उन्हें प्रोत्साहित किया कि वह किसी भी परिस्थिति में घबराए नहीं और डटकर सामना करें। इस मौके पर मयंक गौतम, अविनाश राजपूत, सृष्टि, आरफा एवं महाविद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *