आपसी मेल मिलाप बढ़ाकर कर जिले में कांग्रेस को मजबूत करें- घनश्याम सिंह

दतिया। होली मिलन कार्यक्रम का सफल व सुंदर आयोजन के लिए शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपेंद्र पुरोहित को बहुत बहुत बधाई। इस तरह के आयोजन से आपसी मेल मिलाप बढ़ता हैं। यह बात सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने शहर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय किला परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित कर कही।

उन्होंने कहा कि आगामी समय में जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए आपसी मेल मिलाप वाले कार्यक्रमों का ज्यादा से ज्यादा आयोजन करें।

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री सिंह व शहर ब्लॉक अध्यक्ष दीपेंद्र पुरोहित ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान संगीत कलाकार संतोष श्रीवास्तव द्वारा सुंदर फाग गायन की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सर्वश्री गुरुदेव शरण गुप्ता, डी आर राहुल, सरनाम सिंह राजपूत, पंजाब सिंह यादव, आनंद शर्मा, शिवकुमार पाठक, अन्नु पठान, नरेन्द्र यादव, महेंद्र चऊदा, अशोक दांगी, भानु ठाकुर, रामु गुर्जर, जितेंद्र पठारी, अनीमेस शुक्ला, के पी यादव, रामसिंह बघेल, मोहर सिंह कौरव, शंभु गोस्वामी, अमरीश बालमीक, स्वामी कुशवाहा, सेठी साहू, मनोज सेन, राजीव चतुर्वेदी, सत्यम गुप्ता, अभिषेक तिवारी, नरेन्द्र गुर्जर, ऋषभ गुर्जर, वीरेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, दयाराम धश्यां, बलवीर कुशवाहा, राघवेंद्र यादव, अनिल श्रीवास्तव, मुकेश यादव, इशरत खान, सुरेश अहिरवार, राजु बिदुआ, अलीम खान, मनोज चतुर्वेदी, सुनील खटीक, कप्तान सिंह, नीरज शर्मा, रामस्वरूप खरे आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए।।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *