महिलाएं किसी से कम नहीं हैं : नीलेश कुमारी

रिपोर्टर – गुलजारी लाल

झाँसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिस झाँसी वेलफेयर सोसायटी की ओर से महिलाओं के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में अहम योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी रहीं। मुख्य अतिथि नीलेश कुमारी ने दीप प्रज्वलन एवं महारानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अहम योगदान देने वाली कविता कुशवाहा, रेखा कुशवाहा, कंचन वर्मा, वर्षा संतोषी, शिवानी को संस्था द्वारा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नीलेश कुमारी ने कहा कि महिला दिवस महिलाओं के प्रेम, त्याग, आत्मविश्वास और समाज के प्रति उनके बलिदान के लिए सम्मान जताने के लिए बना है।

आज के दौर में महिलाएं किसी से पीछे नहीं हैं। धरती से लेकर आसमान तक वे अपना परचम लहरा रही हैं। वहीं सोसाइटी की अध्यक्ष जयंती कुशवाहा ने बताया कि हमारी सोसाइटी के माध्यम से महिलाओं को शिक्षित , नारी सशक्तिकरण, पर्यावरण के प्रति जागरूक, युवा पीढ़ी को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा। इसके साथ ही गरीब एवं जरूरतमंदों की हर संभव मदद की जा रही है। इस मौके पर संस्था की उपाध्यक्ष राधा कुशवाहा, कोषाध्यक्ष मोहिनी कुशवाहा,प्रियंका वर्मा, नीलम, अनीता, विमला आदि उपस्थित रहीं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *