नगर के सौन्दर्यीकरण और विकास कार्यो को लेकर प्रबुध जन संगोष्ठी सम्पन्न

पृथ्वीपुर- नगर के विकास कार्यो को गति देने और सौन्दर्यीकरण को लेकर नगर के मनमोहक कम्युनिटी हॉल में प्रबुधजन संगोष्ठि का आयोजन किया गया। जिसमें आये हुये व्यापारियो और नागरिको ने अपने अपने सुझाव विधायक के समक्ष रखे।

नगर के स्वत्रंता संग्राम सेनानी, वरिष्ठ समाजसेवियो, कि पत्नियों को नहीं मिल रही है पेंशन वही स्वतंत्र संग्राम सेनानी की पत्नी लाडकुंवर ठाकुर को भी नहीं मिल रही पेंशन विधायक को दिया ज्ञापन कई सालों से हो रही है परेशान साहित्यकार, पत्रकारो एवं व्यापारीगणो व अन्य नागरिको का प्रबुधजन संगोष्ठि का आयोजन क्षेत्रीय विधायक डा. शिशुपाल यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न की गई।

जिसमें विधायक डा. यादव ने विकास कार्यो पर चर्चा करते हुये कहा कि तहसील और एसडीएम का संयुक्त कार्यालय निवाडी रोड जनपद के आगे निर्माण, थाने को अन्यंत्र स्थापित किया जायेगा। और सामुदायक स्वाथ्य केन्द्र का शिविल अस्पाताल में उन्यन्न हो जाने से इन दोनो थाना और सिविल अस्पाताल को भेड फार्म स्थित शासकीय भूमि पर निर्माण कराने के साथ साथ नगर के तिराहा और चौराहो पर रोटरी निर्माण कराकर विकास कार्यो को गति दी जायेगी। इसी के साथ मुक्तिधाम का भव्य सौन्दर्यीकरण और जेरोन रोड स्थित हथकरधा विभाग की जो भूमि पडी है उस पर एक भव्य सामूहिक कम्युनिटी हॉल का निर्माण करायेगे। जिसका सभी को लाभ मिलेगा। अगर इसमें नागरिको के और नगर के वरिष्ठ प्रवुद्व जनो के जो भी सुझाव दे जिससे नगर को सुन्दर बनाया जा सके।

नगर के सौन्दर्यीकरण और विकास कार्यो को लेकर प्रबुध जन संगोष्ठी सम्पन्न
नगर के सौन्दर्यीकरण और विकास कार्यो को लेकर प्रबुध जन संगोष्ठी सम्पन्न

जिसमें देवेन्द्र जैन ने सुझाव रखा कि नगर में शिक्षा, स्वाथ्य, की बेहतर व्यवस्था की जाये। रिटायर्ड शिक्षक आरके जैन ने अपना सुझाव रखा कि शिक्षा के क्षेत्र में बहुत कुछ करने की जरूरत है और स्कूलो की ग्रेडिंग कराई जाये जो स्कूल ए ग्रेड में आते है उन्हे प्रोत्साहित किया जाये। जो स्कूल सी ग्रेड में आये उनकी परीक्षा उनमे पढने वाले छात्रो के माध्यम से कराई जाये। और सहकारी स्कूलो की अवस्थाओ को सुधारा जाये। जिससे पृथ्वीपुर के इतिहास में एक नया नाम बच्चो की पढाई और उज्जवल भविष्य को बनाने में किया जा सके। नगर के सुधीर त्रिवेदी ने अपना सुझाव रखते हुये कहा कि जो चीजे पहले से स्थापित है उनको ना हटाकर नये विकास कार्य किये जाये। और कंेन्द्रीय विद्यालय के साथ साथ जिले में स्थापित होने वाले कार्यालयो को निवाडी और पृथ्वीपुर के मध्य निर्माण कार्य कराये जाये जिससे दोनो जगह के लोगो को सुविधा का लाभ मिल सके।

इसी के साथ नागरिको ने मांग रखी की सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य स्थानो पर चिन्हित कर सीसीटीव्ही केमरे लगवाये जाये। और अस्पाताल में महिला डाक्टर एवं विशेषज्ञ डाक्टरो को पदस्थ कराया जाये। आदि कई सुझाव लोगो के द्वारा दिये गये। आये हुये नागरिको के सुझावो पर विधायक ने आश्वासन देते हुये कहा कि उनके द्वारा जो सुझाव आये है उन पर विचार करते हुये विकास कार्यो की योजना बनाकर कार्य कराये जायेगे।

रिर्पोट :पृथ्वीपुर से भगवान सिंह ठाकुर

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *