मोंठ ( झाँसी ) : ग्रह कलेश के चलते एक नाबालिक युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के संबंध में बताया गया है कि थाना समथर के ग्राम मेहलुआ निवासी अनुराग पुत्र रंजीत उम्र 17 वर्ष ने ग्रह कलेश के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे अनुराग की हालत बिगड़ गई हालत बिगड़ती देख आनन-फानन में परिजनों के द्वारा इसकी सूचना एंबुलेंस को दी गई ।सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के द्वारा युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ में भर्ती कराया गया जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया ।लेकिन युवक की हालत में सुधार न होने के कारण उसे झांसी अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *