तलैया मोहल्ला पिकप बोलेरो

दतिया। कोतवाली थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। वही सोमवार रात्रि में कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरो हौसले बुलंद, पिकब बोलरो वाहन चोरों ने निशाना,चार पहिया वाहन चोरी घटना सीसी कैमरे में हुई कैद। उल्लेखनीय है कि कोतवाली थाना क्षेत्र में रात्रि 12:00 बजे के लगभग तलैया मोहल्ला पिकप बोलेरो चार पहिया वाहन खड़ा हुआ था। जब सुबह पिकअप बोलेरो वाहन संचालक हैदर राईन घर से आकर देखा तो और आसपास तलाश तो चार पहिया वाहन बाहर नहीं दिखा तो आसपास के क्षेत्र में लगे कैमरे खंगाले गए तो पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई।

सीसी कैमरे में अज्ञात बाइक सवार चोरों ने पिकअप बोलेरो Up93 T 7591 वाहन को चुरा ले जाते हुए तस्वीर कैद हुई। वहीं पिकब बोलरो संचालक ने चोरी घटना कोतवाली थाना पुलिस को दी। जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र में लगातार चोर सक्रिय हो चुके हैं।दिन हो या रात लगातार वाहनों की चोरी और दुकानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। चोरों को नहीं है पुलिस भय चोर पुलिस को दे रहे चुनौती, पुलिस गस्त को लेकर और आम लोगों में शहर में चोरी की घटनाओं से शहर में जगह-जगह चर्चा का विषय बना हुआ है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *