मैन ऑफ द ईयर अवार्ड दिया गया है

दतिया/गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया के अधिष्ठाता डॉ दिनेश उदेनिया को ग्वालियर विकास समिति के 42बे प्रतिभा सम्मान समारोह में मैन ऑफ द ईयर अवार्ड दिया गया है , उन्हें यह अवार्ड अध्यक्ष लघुउद्योग एवं विकास निगम मप्र शासन श्रीमति इमारती देवी, निदेशक डीआरडीओ ग्वालियर डॉ मनमोहन परीडा, कुलपतिएलएनआईपीआई प्रोफेसर डॉ विवेक पांडेय, कुलपति राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर प्रो एस के राओ, के द्वारा होटल सेंट्रल पार्क ग्वालियर में दिया गया है ।उल्लेखनीय है कि डॉ दिनेश उदेनिया ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज के न्यूरोलोजी विभाग में प्रोफेसर हैं और मध्यप्रदेश के एक मात्र न्यूरोलॉजी के प्रोफेसर हैं। ग्वालियर संभाग में डॉ दिनेश उदेनिया का नाम न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में सम्मान के साथ लिया जाता है। अभी हाल में उन्हें शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया का अधिष्ठाता बनाया गया है ।।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *