जमील खान

भाण्डेर / आज से 14 वर्ष हुये दोहरे हत्याकांड मे जिला अपरसत्र न्यायाधीश श्री रोहित सिंह ने आरोपी जावेली पुत्र शमशाद खान को आजीवन कारावास से दंडित किया है घटना 21अप्रैल 08 को आरोपी जावेली ने अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर पुरानी रंजिश और पूर्व से चल रहे एक प्रकरण मे राजीनामा नही करने पर इमाम बख्श के चबूतरे सरसई रोड पर इमाम बख्श और जमील खान की देशी कट्टे से फायर कर गोली मारकर हत्या कर दी थी ।

पुलिस थाना भाण्डेर ने फरियादी अली बख्श की रिपोर्ट पर अ . क्र . 79 / 08 पर आरोपी जावेद उर्फ जावेली और अन्य अभियुक्तगण के विरुद्ध धारा 302 , 147. 148. 149 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्तार किया था विचारण के पश्चात् अपरलोक अभियोजक श्री राजेश पस्तोर के तर्को से सहमत होकर माननीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री रोहित सिंह ने आरोपी जावेली को धारा 302 मे आजीवन कारवास एवं 2000 रु के अर्थ दण्ड से दंडित कर जेल भेज दिया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *