दतिया|माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा रिट पिटीशन क्रमांक. 539/2021 गौरव कुमार बंसल बनाम यूनियन ऑफ़ इंडिया एवं अन्य में कोविड-19 के कारण हुई मृत्यु के संबंध में आश्रितों को तथा बच्चों को एक्सग्रेशिया प्रतिकर की राशि चिन्हित कर प्रदान किए जाना है।इस संबंध में कोविड-19 में हुई मृत्यु के संबंध में आश्रितों को प्रतिकर राशि प्रदान किए जाने हेतु माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा रिट याचिका क्रमांक.539/2021 में उनके आश्रितों के द्वारा दिए गए दावों का परीक्षण सूक्ष्मता से किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।अतः ऐसे आश्रित बच्चे व उनके परिजन जिनकी आवेदन पत्र स्वीकृत किए गए हैं।वे यदि असंतुष्ट हैं,तो अपना आवेदन मय दस्तावेजों के कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय दतिया में स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं।
जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष पद के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में आये, 27 को होगा मतदान
