पुलिस संयुक्त टीम ने चार पनडुब्बियों को नष्ट कर दिया

दतिया। वनपरिक्षेत्र अधिकारी शैलेन्द्र सिंह गुर्जर एवं लांच पुलिस ने अवैध रेत खनन सूचना मिले पर वे तत्काल एक्शन लेने लगे हैं। लांच नदी में पनडुब्बी डालकर अवैध रेत खनन की सूचना मिलने पर वनविभाग एवं पुलिस संयुक्त टीम ने चार पनडुब्बियों को नष्ट कर दिया। मंगलवार को सूचना मिली थी कुछ रेत माफिया लांच नदी वन क्षेत्र में नदी के ग्वालियर की तरफ से लांच नदी में पनडुब्बियां डालकर अवैध रूप से रेत निकाल रहे हैं। वनविभाग को सूचना के बाद वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम बनाई और छापा मार कार्रवाई की।डीएफओ बृजेन्द्र श्रीवास्तव के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में शुक्रवार को वन परिक्षेत्र अधिकारी शैलेंद्र गुर्जर और लांच थाना प्रभारी नंदनी शर्मा ने एक साथ छापामार कार्रवाई की गई। छापे की खबर मिलते ही रेत का अवैध उत्खनन कर रहे माफिया जान बचाकर भाग निकले। संयुक्त टीम के अधिकारियों ने मौके पर मिली दो पनडुब्बियों को आग लगा दी और जेसीबी मशीन से नष्ट कर दिया और पनडुब्बी जब्त कर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।

गौरतलब है कि विगत दिनों दतिया जिले के सेवढ़ा रेज अंतर्गत लांच बीट में ग्वालियर की तरफ से पनडुब्बी डाल कर अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध भी वन परिक्षेत्र अधिकारी शैलेन्द्र गुर्जर ने वन अमले के साथ पनडुब्बी को जप्त कर नष्ट किया। लगातार वन विभाग अधिकारियों के निर्देश में ताबड़तोड़ कार्रवाई से रेत माफिया में हड़कंप मचा हुआ है

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *