दतिया/ आज से अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रस्तावित था लगभग समस्त तैयारियां हो चुकी थी लेकिन स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर जी के आकस्मिक निधन के कारण दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी गई जिसके चलते उक्त क्रिकेट प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई मुख्य अतिथि के रुप में पधारे प्रदेश के गृह मंत्री माननीय नरोत्तम मिश्रा ने दोनों टीमों का परिचय प्राप्त किया एवं स्वर कोकिला एवं भारत रत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि प्रदान की एवं सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन धारण किया कार्यक्रम में कलेक्टर संजय कुमार पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया कमलेश भार्गव एसडीएम दतिया ऋषभ सिंधई एवं समस्त अधिकारीगण मौजूद रहे

