रविवार की सुबह करीब 5 बजे की घटना मृतक जगमोहन अपने बेटे सतीशको लेने बाइक से मेहगांव जा रहा था।जब वह सेंवढ़ा सिंध नदी पर पहुंचा और पुल टूटे की जानकारी से अनजान जगमोहन ने पुल पर लगे बेरिकेट हटाकर आगे बढ़ा और क्षतिग्रस्त पुल से बाइक सहित नीचे पानी में गिर गया। गंभीर चोटे होने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा एवं मामले में मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू की।

