ठंड में ठिठुरते गायों के लिए सिविल लाइन थाना प्रभारी की अनोखी पहल

ठंड में ठिठुरते गायों के लिए सिविल लाइन थाना प्रभारी की अनोखी पहल

दतिया। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में सिविल लाइन थाना प्रभारी भूमिका दुबे ने पुलिस बल के साथ हमीरपुर तिराहे पर आवारा पशुओं के लिए शानदार पहल शुरू की है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश के सिविल लाइन थाना प्रभारी भूमिका दुबे ने अपने क्षेत्र में अपराधियों पर अंकुश के साथ ठंड से ठिठुरते पशुओं की सेवा में लग गए हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में सड़क पर दर्जनों की संख्या में अवारा पशु मिल जाते हैं। कड़ाके की ठंड में कई लोगों की जान भी चली जाती है। मगर ठंड से उन्हें बचाता कोई नहीं है। इस बार सिविल लाइन थाना प्रभारी भूमिका दुबे ने इन पशुओं को ठंड से बचाने का फैसला किया है। इस दिशा में जवानों ने कदम भी बढ़ा दिए हैं। पुलिस का यह अभियान अपने आप में अनोखा है। सिविल लाइन पुलिस ने इस कड़ाके की ठंड में बेजुबान गायों को कंबल बांधने का काम रही है, जिससे तेज ठंड से उनकी सुरक्षा की जा सके।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *