कलेक्टर ने किसानों के खेतों पर पहुंचकर फसलों के नुकसान का लिया जायजा

कलेक्टर ने किसानों के खेतों पर पहुंचकर फसलों के नुकसान का लिया जायजा

दतिया / कलेक्टर श्री संजय कुमार ने सेवढ़ा तहसील के तहत् बे-मौसम वरसात एवं ओलावृष्टि से किसानों की फसलों की क्षति का खेतों पर जाकर अवलोकन कर फसलो ंकी स्थिति का जायजा लिया तथा किसानों से फसलों के नुकसान के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि फसलों के नुकसान के सर्वे का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ तीन दिवस के अंदर किया जायेगा। पात्रतानुसार प्रत्येक किसान को सहायता राशि उपलब्ध कराई जायेगी।

कलेक्टर श्री कुमार ने सेवढ़ा तहसील के ग्राम भोईबुजुर्ग पहुंचकर किसान श्री हरवंश कुशवाहा के खेत में मटर की फसल के नुकसान का अवलोकर कर किसानांे से फसल के नुकसान के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ग्राम मरोली के कृषक श्री संतोष विश्वकर्मा के खेत पर खड़ी सरसों की फसल और श्री श्रीराम के खेत में मटर की फसल का अवलोकन कर फसल के नुकसान के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान मटर की फलियों के नुकसान को भी देखा। फसलों के अवलोकन के दौरान नायब तहसीलदार कल्पना कुशवाहा सहित कृषकगण उपस्थित थे।कलेक्टर ने फसलों के नुकसान के अवलोकन पश्चात् कृषकों को भरोसा दिलाया कि तीन दिन के अंदर राजस्व अमले द्वारा फसलों के नुकसान का सर्वे पूरी पारदर्शिता के साथ किया जायेगा। सर्वे उपरांत सात दिवस के अंदर पात्रतानुसार जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है उन्हें नियम एवं पात्रतानुसार राशि उपलब्ध कराई जायेगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *