मोठ थाना क्षेत्र में दबंगों का कहर जारी आए दिन सामने आ रहे हैं, मारपीट के मामले

रिपोर्टर मनोज कुमार निराला

दरअसल पूरा मामला झांसी जनपद की मोठ कोतवाली का है। जहां पर प्रार्थी भगवान सिंह निवासी ग्राम बुड़ावली द्वारा कोतवाली मोठ में 8 जनवरी2022 को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया था कि दिनदहाड़े दबंगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। वही मारपीट में प्रार्थी के सर में और शरीर पर गंभीर चोट आई। जिसके बाद लगातार प्रार्थी न्याय की गुहार लगा रहा है, लेकिन प्रार्थी का आरोप है कि मोठ पुलिस मामले पर कोई भी कार्यवाही नहीं कर रही है। लगातार तीन दिन से प्रार्थी न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है, परंतु प्रशासन जो कि सुनने का नाम नहीं ले रहा है।

प्रार्थी द्वारा बताया गया कि वह शाम के समय मंडी गेट पर चला आ रहा था। तभी दबंग ने प्रार्थी पर पीछे से डंडे से वार कर दिया। जिससे प्रार्थी गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं जमीन पर गिर पड़ा। तभी दबंगों ने प्रार्थी को जमकर पीटा अब प्रार्थी न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *