टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
झांसी रोड स्थित टोल प्लाजा पर काम करने वाले 16 कर्मचारियों को एजेंसी मालिक ने एक साथ बिना नोटिस के हटा दिया गया।इसी के विरोध में कर्मचारियों ने टोल एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं पुनः काम पर वापस रखने की मांग की। साथ ही कर्मचारियों ने अपनी समस्या को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को एक ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शन व ज्ञापन के दौरान मोहिनी शर्मा, रेनू सोनी, भावना माली, सोनम बंशकार, पवन शर्मा, अनिल सोनी, राघवेंद्र यादव, विनीत राय, अंकित, अनूप सोनी, सौरभ पाठक आदि मौजूद रहे।

