दूसरी शादी का विवाद करने पर पत्नी को पीट पीट कर खिलाया जहर, हालत गंभीर मेडिकल मे एडमिट

दूसरी शादी का विवाद करने पर पत्नी को पीट पीट कर खिलाया जहर, हालत गंभीर मेडिकल मे एडमिट

झांसी। पति द्वारा दूसरी महिला से शादी करने का विरोध करना पत्नी को महंगा पड़ गया। आरोप है की पति ने अपनी पत्नी की मारपीट कर उसे जबरन जहर खिला कर हत्या करने का प्रयास किया है। महिला की हालत गंभीर बनी है उसे मेडिकल कोलेज में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक ग रो था थाना क्षेत्र के परोसा निवासी राजलक्ष्मी का विवाह मध्य प्रदेश के प्रथविपुर थाना अंतर्गत मजरा मकरा में हुआ था। राजलक्ष्मी ने बताया कि उसके पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली है। जिसका उसने गत रात्रि विरोध किया तो पति ने उसकी मारपीट की ओर जबरन उसे मुंह में उसे जहर खिला कर हत्या करने का प्रयास किया। महिला ने बताया किसी प्रकार उसके शोर मचाने पर आस पास के लोग उसे पास के हॉस्पिटल ले गए। वही सूचना पर पहुंचे परिजन उसकी हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कोलेज ले आए है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *