कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया

कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया

दतिया। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यलय दतिया में पुलिस अधीक्षक दतिया अमन सिंह राठौर द्वारा जिला पुलिस बल दतिया से दिनांक 30.11.2021 को पुलिस विभाग को अपनी अमूल्य सेवायें प्रदान करते हुए अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त हुए कार्यवाहक उपनिरीक्षक सेवाराम पालिया, कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक राम सिंह, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक पातीराम को शुभकामना संदेश, प्रशस्ति पत्र एवं शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री राठौर ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों के सेवा निवृत्त उपरांत आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान रक्षित निरीक्षक रविकांत शुक्ल एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *