शिक्षक ने की नवालिक वालिका के साथ छेड़छाड़, मामला दर्ज

शिक्षक ने की नवालिक वालिका के साथ छेड़छाड़, मामला दर्ज

दतिया। भांडेर तहसील के ग्राम सोफ्ता में पदस्थ शिक्षक एस एस पटेल के द्वारा कक्षा सातवीं की बालिका को छेड़ने का मामला प्रकाश में आया है। सोफ्ता ग्राम माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 7 में पढ़ने वाली 15 वर्षीय बालिका जब स्कूल के मैदान में वॉलीबॉल खेलने के लिए वाल उठाने के लिए स्कूल के अंदर गई तो वहां पर पदस्थ एस एस पटेल के द्वारा बालिका को अपने कक्ष में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत की गई। जिसके बाद बालिका चिल्लाती हुई स्कूल से बाहर निकली और घर की ओर चली गई। परंतु माता-पिता पारिवारिक आयोजन के चलते बाहर गए हुए थे। जिस वजह से मामले में कल रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। परिजन के आते ही बालिका ने अपने माता पिता को सिक्षक के लिए उसकी हरकतों के बारे में बताया। जब आज थाना भाड़ेर में लड़की के परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिस पर थाना भाण्डेर ने पास्को एक्ट सहित 354 (1) पास्को एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत एस एस पटेल पर प्रकरण कायम कर लिया गया है। भांडेर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के अनुसार शीघ्र ही आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *