सहस्त्रबाहु अर्जुन चौराहे का 11 को होगा भूमि पूजन

झांसी। झांसी होटल चौराहा अब राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन के नाम से जाना जाएगा। नगर निगम ने चौराहे का नाम करण करने का प्रस्ताव पास कर दिया है। 11 नंबर को चौराहे का भूमि पूजन किया जाएगा। मंगलवार को स्थानीय होटल में कल्चुरी कलवार समाज जिला झांसी के तत्वावधान में आयोजित पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष हरीश राय बीटू, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र राय, राम स्वरूप राय कक्का, उमाशंकर राय पार्षद तथा अधिवक्ता रामेश्वर राय ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी समाज ने प्रशासन से मांग कि थी की सहस्त्रबाहु अर्जुन के नाम से महानगर चौराहे होना चाइए।

पदाधिकारियों ने बताया कि नगर निगम ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए झांसी होटल चौराहे का नाम करण करते हुए उसका नाम राजराजेश्र सहस्त्रबाहु अर्जुन चौराहा के नाम से प्रस्ताव पास कर दिया है।

उन्होंने बताया कि 11 तारिक को भगवान सहस्त्रबाहु जी की जयंती होती है। इसी जयंती के उपलक्ष पर कार्यक्रम मेसेनिक लॉज के पास आयोजित किया जाएगा। जिसमे समाज के लोगों द्वारा कोविड 19 महामारी के दौरान परलोक गमन कर गए है। उनकी आत्मा की शांति के लिए रामधुन का गायन होगा साथ ही प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके बाद समाज के सभी लोगों द्वारा राजा राजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन चौराहा नामकरण का विधिवत भूमि पूजन किया जायेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *