तीन दिवसीय दतिया महोत्सव की तैयारियों का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जाएजा

तीन दिवसीय दतिया महोत्सव की तैयारियों का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जाएजा

वैभव खरे की खास रिपोर्ट

दतिया। तीन दिवसीय दतिया महोत्सव का आयोजन 5 से 7 नवम्बर तक स्टेड़ियम में आयोजित किया जायेगा। दतिया महोत्सव की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर संजय कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने अधिकारियों के साथ भ्रमण कर की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश भार्गव, एसडीओपी सुमित अग्रवाल, रक्षित निरीक्षक रविकांत शुक्ला, कोतवाली टीआई रविंद्र शर्मा, समाजसेवी डॉ. राजू त्यागी सहित, लोक निर्माण, पुलिस, नगर पालिका आदि विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय दतिया महोत्सव में 5 नवम्बर को कवि कुमार विश्वास, 6 नवम्बर को जुबिन नाटियाल और 7 नवम्र को सुश्री मैथली ठाकुर द्वारा प्रस्तुतियां दी जायेगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *