शाहरुख़ खान के बॉडीगार्ड की सालाना पगार के जितना पैसा कई एमबीए, इंजीनियर्स जीवन भर में नहीं कमा पाते

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का परिवार इन दिनों लगातार खबरों में है क्योंकि शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन खान ड्रग्स के मामले में मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद थे। हाल ही उन्हें जमानत मिली है। जब भी शाहरुख खान की सुरक्षा की बात आती है तो उनके बॉडीगार्ड रवि सिंह का नाम हमेशा सामने आता है।

शाहरुख के अंगरक्षक रवि सिंह की सैलरी जानकर दंग रह जाएंगे आप

रवि सिंह पिछले 10 साल से शाहरुख खान की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रवि सिंह शाहरुख खान के सुरक्षा प्रमुख हैं और उनका वेतन सालाना 2.7 करोड़ रुपये है।

शाहरुख के परिवार की सुरक्षा का भी ख्याल रखते हैं रवि सिंह

हालांकि रवि सिंह की जिम्मेदारी सिर्फ शाहरुख खान की सुरक्षा संभालने तक सीमित नहीं है। वह शाहरुख खान के अलावा आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान को भी सुरक्षा मुहैया कराते हैं।

कभी विवादों में भी रह चुके हैं रवि सिंह

2014 में, रवि सिंह उस समय सुर्खियों में आया था जब एक लड़की ने उन पर धक्का देने का आरोप लगाया था। रवि उन लोगों के एक समूह को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा था जो शाहरुख खान से मिलना चाहते थे, जब उन्होंने भीड़ में खड़ी लड़की को कथित तौर पर धक्का दिया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *