दतिया:हत्या का आरोपी काशीराम कुशवाहा निवासी लाला का ताल दतिया का दतिया कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में

हत्या का आरोपी काशीराम कुशवाहा निवासी लाला का ताल दतिया का दतिया कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में

रिपोर्टर सुनील पटवा

मामला यह है – दिनांक 4.10 .21 को रमेश कुशवाहा निवासी लाला की ताल दतिया को जमीनी विवाद को लेकर उसके भाई काशीराम कुशवाहा एवं उसके लड़के हेमंत कुशवाह द्वारा गोली मार दी थी घायल रमेश कुशवाहा की लड़की क्रांति कुशवाहा की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 484 /21 धारा 307 294 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था घायल रमेश कुशवाहा की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी उक्त आरोपी गणों की गिरफ्तारी हेतु

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया

श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री कमल मौर्य एवं एसडीओपी महोदय दतिया श्री सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कोतवाली रविंद्र शर्मा एवं कार्य वाहक निरीक्षक शशी कुमार उनकी टीम को लगाया गया जिसकी तत्परता से मुखबिर लगा कर दिनांक 24:10 21 को आरोपी काशीराम पुत्र कल्लू कुशवाहा निवासी लाला का ताल दतिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया

दतिया कोतवाली कार्रवाई निरंतर जारी है

जिसमें निम्न अधिकारी कर्मचारी की सराहनीय भूमिका रही है

1 निरीक्षक रविंद्र शर्मा थाना प्रभारी कोतवाली दतिया

2. कार्यवाहक निरीक्षक शशि कुमार

3. कार्यवाहक प्रधान आरक्षक अनुरोध पावन

5. आरक्षक 618 पुष्पेंद्र यादव 6.आरक्षक 573 रवि सिसोदिया

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *