Olympic Games: जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा फाइनल में पहुंचे

जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में 86.65 मीटर का थ्रो किया और इसी थ्रो ने उन्हें टोक्यो ओलिंपिक के जेवलिन थ्रो फाइनल में पहुंचा दिया।

गोल्फ में, अदिति अशोक और दीक्षा डागर, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, पहलवान दीपक पुनिया, रवि कुमार और अंशु मलिक भारत की चुनौती को आगे बढ़ाएंगे।

इसके साथ ही बुधवार यानि आज का सबसे बड़ा मैच भारतीय महिला हॉकी टीम का होने वाला है जो भारतीय समायानुसार दोपहर 3 बजे से खेला जायेगा।

आज के महत्वपूर्ण सेमीफाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना की टीम से भिड़ेगी। भारत ने महिला हॉकी के क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अर्जेंटीना के खिलाफ संघर्ष खड़ा किया है।

इसी के साथ ही आज बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन अपना वेल्टर सेमीफाइनल मैच शीर्ष वरीयता प्राप्त बुसेनाज सुरमेनेली के खिलाफ खेलेंगी। अंतिम चार में जगह बनाने के बाद उनका पदक सुनिश्चित हो जायेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *