खेलों के महाकुंभ ‘ओलंपिक खेलों’ का आयोजन 2020 में होना था, कोरोना के चलते आयोजन को स्थगित कर दिया गया था. लेकिन अब दुनियाभर के लिए बहुप्रतीक्षित ओलिंपिक खेलों की शुरुआत 2021 में आज यानि शुक्रवार शाम से हो रही है। उद्घाटन समारोह जापानी राजधानी ‘टोक्यो’ के नवनिर्मित नेशनल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जो COVID-19 महामारी चलते छोटे रूप में किया जायेगा।

उद्घाटन समारोह में हर देश के केवल छह अधिकारियों को शामिल होने की अनुमति दी होगी, हालांकि एथलीटों पर कोई सीमा नहीं है। इस बार प्रशंसकों को बहुत छोटी टीम परेड होते हुए दिखाई देगी। आगे कुछ महत्वपूर्ण तथ्य बताये गए हैं जिन्हें आपको अवश्य जानना चाहिए-

– छह बार की विश्व मुक्केबाजी चैंपियन एमसी मैरी कॉम और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे।

– जापानी अल्फाबेट के अनुसार मार्च पास्ट में भारत को क्रमांक 21 नामित किया गया है।

– भारत ने अब तक की अपनी सबसे बड़ी 228 मजबूत सदस्यीय टुकड़ी भेजी है। इससे पहले भारत से इतने खिलाडियों ने कभी हिस्सा नहीं लिया।

– भारतीय दल में 22 राज्यों के 127 एथलीट शामिल हैं जो 18 खेलों में भाग लेंगे।

– प्रतिनिधिमंडल में 68 पुरुष एथलीट, 52 महिला एथलीट, 58 टीम अधिकारी, 43 वैकल्पिक एथलीट और 8 आकस्मिक कर्मचारियों के अन्य अधिकारी, कोच, टीम के अधिकारी और अन्य शामिल हैं।

– भारतीय एथलीट 85 पदक की संभावनाओं के लिए दौड़ में होंगे।

– नेथरा कुमानन ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली महिला नाविक हैं।

– भारतीय ओलिंपिक इतिहास में पहली बार, देश की भवानी देवी एक फेंसर (पतली तलवार चलने वाली एथलीट) ने ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया है।

– दो दशकों में पहली बार भारत ओलंपिक में घुड़सवारी स्पर्धा में भाग लेगा। फौआद मिर्जा एक्शन में नजर आएंगे।

– विष्णु सरवनन (रेडियल क्लास) और केसी गणपति-वरुण ठक्कर (पुरुष 49er) अपने पहले ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

– साजन प्रकाश और श्रीहरि नटराज ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले भारत के पहले तैराक हैं।

– भारतीय सेना के पांच एथलीट टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे हैं। इनमें अमित पंघाल (मुक्केबाजी), मनीष कौशिक (मुक्केबाजी), सतीश कुमार (मुक्केबाजी), अविनाश सेबल (एथलेटिक्स) और नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स) शामिल हैं।

– भारतीय नौसेना के तीन एथलीट टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेंगे। इनमें तजिंदरपाल सिंह तूर (पुरुष शॉटपुट), एमपी जाबिर (पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़) और मुहम्मद अनस याहिया (पुरुषों की 4×400 मीटर रिले) शामिल हैं।

– टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारतीय वायु सेना के चार एथलीट 25 साल के अंतराल के बाद एक्शन में दिखाई देंगे। इनमें शिवपाल सिंह (भाला), नोआ निर्मल टॉम (4X400 मी मिक्स्ड रिले), दीपक कुमार (शूटिंग), एलेक्स एंटनी (4X400 मी मिक्स्ड रिले) शामिल हैं।

– अशोक कुमार पहले भारतीय रेफरी होंगे जो एक के बाद एक ओलंपिक खेलों में रेफरी की भूमिका अदा करते रहेंगे।

– पहलवान बजरंग पुनिया ओलंपिक समापन समारोह में ध्वजवाहक होंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *