आज दीपिका पादुकोण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फिट और टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। उनका करियर शीर्ष पर है और उनके पास भविष्य में रिलीज होने वाली फिल्मों का भंडार है। अपनी फिल्मों के अलावा दीपिका अपनी टोंड बॉडी, फिट फिजिक, ख़ूबसूरती और हाइट के लिए जानी जाती हैं।

लेकिन दीपिका ने एक बार ब्रिटिश पब्लिकेशंस के साथ एक साक्षात्कार में खुलासा किया था कि उन्हें अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए स्तन प्रत्यारोपण (Breast Implant) कराने की सलाह दी गई थी।

Image

“ऐसी बहुत सी चीजें थीं जो मुझे करने के लिए सलाह दी गई थी। मुझे Boob Job कराने से लेकर ब्यूटी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने तक की सलाह दी गई। उन्हें लगता था कि बॉलीवुड निर्देशक या निर्माता की नज़रों में आने या चुने जाने के लिए यह सही तरीका है।”

Image

दीपिका ने आगे कहा, “यह पहचान बढ़ाने, काम व सफलता पाने का एक आसान तरीका हो सकता है, लेकिन मैं उस तरह की व्यक्ति नहीं हूं, मैंने हमेशा अपने गट्स को फॉलो करती हूं”।

आप जानते हों न जानते हों, दीपिका ने मात्र 18 साल की उम्र में ग्लैमर की दुनिया में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई जाने जैसा एक साहसिक कदम उठाया था। उन्होंने ओम शांति ओम से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और लाखों दिलों को अपना दीवाना बना लिया। इसके बाद उनके सामने फिल्म प्रोड्यूसरों की लाइन लग गई।

Image

आने वाले प्रोजेक्ट्स- दीपिका को उनकी आगामी फिल्म ’83’ में देखा जायेगा, जिसमें वो अपने रियल लाइफ पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म में उनकी रील पत्नी का किरदार निभाती हुई नज़र आएंगी, इसके अलावा आप उन्हें अनटाइटल्ड नेक्स्ट में शकुन बत्रा के साथ, ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन के साथ और कई अन्य फिल्मों मुख्य किरदार निभाते हुए देखेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *