Ashish Urmaliya ||Pratinidhi Manthan

-पहले दो तो आपको पता ही होंगे,तीसरे स्थान पर नाइजीरिया का नाम आता है।

-फिजी देश में पैदा हुआ 2020का पहला बच्चा।

दुनियाभरके बच्चों के कल्याण का काम करने वाली यूनाइटेड नेशन की संस्था यूनिसेफ द्वारा जारीकिये गए आंकड़ों के मुताबिक,  साल 2020 की पहलीतारीख यानी 1 जनवरी को दुनियाभर में कुल 386,000 बच्चे पैदा हुए हैं। सबसे ज्यादा बच्चेपैदा करने के मामले में हमारा भारत देश पहले स्थान पर रहा।

भारतमें एक जनवरी को 67,385 बच्चे पैदा हुए। दूसरे स्थान पर है चीन जहां एक जनवरी को44,760 बच्चों ने जन्म लिया। तीसरे नंबर पर नाइजीरिया है जहां साल के पहले दिन20,210 बच्चों ने जन्म लिया। इसके बाद पाकिस्तान (14,910), इंडोनेशिया (13,370), संयुक्तराष्ट्र अमेरिका (11,280), कांगो (9,400), इथोपिया (9,020) और बांग्लादेश (8,370) कानाम है।

यूनिसेफके प्रेस रिलीज़ के जरिये जानकारी दी है, कि भारत में 67 हजार से अधिक बच्चे प्रति दिनपैदा होते हैं। यहां जन्म का पहला हफ्ता मां और बच्चे दोनों के लिए जोखिम भरा होताहै क्योंकि इसी हफ्ते के भीतर इन जन्में बच्चों में से आधे बच्चों की मृत्यु दर भीदर्ज की जाती है। लगभग 40 फीसदी बच्चों की मौत जन्म के दिन ही हो जाती है। वहीं भारतमें हर साल लगभग 50 लाख बच्चों का जन्म घर में ही होता है। यूनीसेफ के मुताबिक, बच्चोंकी मौत रोकने के लिए जरूरी है, कि माताओं को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएं। इसीके साथ ही यूनिसेफ ने उस बच्चे की भी जानकारी दी है, जो नए साल पर दुनिया में सबसेपहले पैदा हुआ। यह बच्चा फिजी का है, जिसका जन्म ठीक 12.10 बजे हुआ। इस बच्चे की तस्वीरआपने ऊपर देख ही ली होगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *