नहर में अचानक बाइक फिसलने से बच्चे नहर में गिरे

रिपोर्ट: दुनिया के टॉप 10 अमीरों में मुकेश अंबानी का नाम, जानिए कौन है उनसे ऊपर 

Ashish Urmaliya | The CEO Magazine

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी, दुनिया के टॉप 10 अमीरों की सूची में शामिल हो गए हैं। 54 अरब डॉलर (3.83 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ, टॉप 10 की इस सूची में शामिल होने वाले वह एकलौते एशियाई भी हैं। तो जाहिर सी बात है, एशिया और भारत की सूची में वह पहले ही स्थान पर हैं।आपको बता दें, यह आंकड़े हुरुन रिसर्च ग्लोबल द्वारा जारी किये गए हैं। साल 2018 के मार्च महीने में फ़ोर्ब्स द्वारा दुनिया के सबसे अमीर शख्सियतों की लिस्ट जारी की गई थी जिसमें मुकेश अंबानी 40.1 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 19वें स्थान पर थे। साल 2018-19 में अंबानी की संपत्ति में लगभग 14 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

क्या है हुरुन रिसर्च ?

‘हुरुन रिसर्च’ रूपर्ट हुग्वेर्फ (Rupert Hoogewerf) द्वारा स्थापित शंघाई (चीन) स्थित एक शोध इकाई है। रूपर्ट एक ब्रिटिश नागरिक हैं, जिन्हें उनके चीनी नाम ‘हू रुन’ से भी जाना जाता है। रूपर्ट ‘हुरुन रिसर्च’ ग्रुप के अध्यक्ष और मुख्य शोधकर्ता हैं. इनकी यह इकाई शोध के अलावा मीडिया और निवेश व्यवसाय के क्षेत्र में भी काफी प्रसिद्ध है। हुरुन रिपोर्ट की शुरुआत करने से पहले वह एक योग्य चार्टर्ड एकाउंटेंट रह चुके हैं। साथ ही उन्होंने लगभग सात साल तक आर्थर एंडरसन में काम भी किया है। इसकी तुलना आप फोर्ब्स के साथ भी कर सकते हैं।

ये रही हुरुन रिसर्च की ग्लोबल रिच लिस्ट :-

Image

इस लिस्ट में जेफ बेजोस लगातार 2 वर्षों से टॉप पर बने हुए हैं। वहीं भारत की सबसे अमीर शख्सियत अनिल अंबानी ने अपनी संपत्ति में 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 8वां स्थान हासिल किया है। अगर बात करें, मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी की तो ये भारत के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में भी शामिल नहीं हो पाए हैं। उनकी संपत्ति में लगातार 65 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। मौजूदा स्थिति में उनकी कुल संपत्ति लगभग 1.7 बिलियन अमेरिकन डॉलर है।

2006 में मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी की संपत्ति में बंटवारा हुआ था। उसके अगले ही साल  2007 में फोर्ब्स की रिच लिस्ट जारी हुई जिसके अनुसार, जूनियर अंबानी की कुल संपत्ति $ 45 बिलियन और सीनियर अंबानी के पास $ 49 बिलियन की संपत्ति थी। फिर ठीक दस साल बाद यानि 2017 में फोर्ब्स की रिच लिस्ट जारी हुई, इसमें अनिल की कुल संपत्ति 90% घटकर सिर्फ $ 3.15 बिलियन रह गई, जबकि मुकेश की 38 बिलियन डॉलर थी। खैर, ये तो पुरानी बात हो गई.

भारत ने इस साल जारी की गई लिस्ट में पिछले साल के 28 अरबपतियों को खो दिया है. वर्त्तमान में देश में कुल 104 अरबपति हैं, जिनमें से 84 अरबपति मुंबई के हैं, 25 दिल्ली के और 9 बेंगलुरु के. आइये, सूची पे नजर डालते हैं.

Image

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *