दतिया पहुंची छत्तीसगढ़ के राज्यपाल

दतिया।छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके इन दिनों मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। गुरुवार दोपहर राज्यपाल सड़क मार्ग से होते हुए दतिया पहुंची। यहां राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। साथी सर्किट हाउस पहुंचकर दतिया कलेक्टर और दतिया एसपी ने उनकी अगवानी की। इसी के साथ राजपाल ने पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी की पूजा अर्चना कर वन खंडेश्वर महादेव का जल अभिषेक कर आशीर्वाद लिया।

गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे राजपाल अनुसुइया उइके ग्वालियर से सड़क मार्ग होते हुए दतिया सर्किट हाउस पहुंची। यहां राजपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। साथी दतिया कलेक्टर संजय कुमार और दतिया पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल सिंह मौर्य, एसडीएम ऋषि कुमार सिंघई ने सर्किट हाउस पहुंचकर राज्यपाल की अगवानी की, इसके बाद राज्यपाल पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंची जहां उन्होंने मां बगलामुखी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया, साथ ही वन खंडेश्वर महादेव का जलअभिषेक किया। इसके बाद सड़क मार्ग से होते हुए राज्यपाल करीब वापस ग्वालियर के लिए वापस रवाना हुई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *