ट्रैक्टर बाइक की आमने सामने भिड़त,

दतिया। सेवड़ा रोड पर अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक सवार में टक्कर मार दी जिससे हादसे में बाइक सवार की मौके पह ही मौत हो गई। थरेट थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक इंदरगढ़ निवासी राजेश किसी काम से सेवढ़ा गया हुआ था। घर वापस लौटते समय दतिया सेवढ़ा रोड पर स्थित गांव सेंगवा के पास विपरीत दिशा से आ रहे, अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन को चलाते हुए।

बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजेश गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को आनन-फानन में इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वही अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर ट्रैक्टर की भी तलाश शुरू कर दी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *