दतिया। दतिया जिले में दांगी समाज की सरल सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी राष्ट्रीय युवा दांगी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मवीर उर्फ धीरू दांगी सहित युवा दांगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शॉल श्री फल एवं पीताम्बरा माई का चित्र भेंट कर मान्या होटल में सम्मान किया गया। जानकारी के अनुसार बता दे कि अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सम्मान समारोह मान्या होटल परिवार द्वारा आयोजित किया गया था।कार्यक्रम के दौरान मान्या होटल संचालक अबधेष दांगी एवं उनके पूरे परिवार ने साल श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मवीर उर्फ धीरु दांगी का सम्मान शिबू दाऊ ने किया। इसी क्रम में भूपेंद्र सिंह दांगी, शैखर दांगी, प्रशान्त दांगी , देवेन्द्र सिंह, सुभाष दांगी, विनय, रामनरेश दांगी, बीरसिंह, दांगी, चन्द्र पाल सिंह दांगी, रामबिहारी दांगी आदि का सम्मान किया गया। इस अबसर पर शिवू दाऊ, बलबीर सिंह, चेतन सिंह, अंकित पटैल, योगेश दांगी एवं मान्या होटल परिवार की उपस्थित रही।

