डॉ चौधरी नीट सुपरस्पेशलिटी कम्पटीशन में चयनित

दतिया /खिरिया आलमपुर के रहने वाले श्री गिरजा शंकर चौधरी के सुपुत्र डॉ विजय चौधरी सहायक प्राध्यापक , पैथोलॉजी विभाग, मेडिकल कॉलेज, का नीट सुपरस्पेशलिटी कम्पटीशन में क्लीनिकल हेमाटोलॉजी विषय में

ऑलइंडिया में 21 बी रैंक आयी है , विदित हो कि डॉ विजय चौधरी पिछले 4 सालों से मेडिकल कॉलेज दतिया में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, इस चयन परीक्षा में चयनित होने वाले डॉक्टर विजय चौधरी दतिया जिले के एवं मध्य प्रदेश एक मात्र चिकित्सक होंगे, इस कामयाबी ने यह साबित किया है कि सफलता की कोई उम्र और कोई सीमा नहीं होती है , अब डॉक्टर विजय चौधरी को देश के उच्च संस्थान में से किसी एक में 3 साल क्लीनिकल हेमाटोलॉजी विषय की गहन पढ़ाई और ट्रेनिंग करनी होगी तत्पश्चात डॉ विजय चौधरी का सपना दतिया में बापस आकर अंचल का पहला सुपर स्पेशलिटी विभाग शुरू करने का है ।

उनकी इस सफलता पर उनके गांव और सम्पूर्ण मेडिकल कॉलेज में खुशी की लहर है ।

इस अवसर पर डीन मेडिकल कॉलेज डॉ दिनेश उदेनिया, सीएमएचओ डॉ आर बी कुरेले , सिविल सर्जन डॉ के सी राठौर, अस्पताल अधीक्षक डॉ अर्जुन सिंह, सह अधीक्षक डॉ सचिन यादव एवं डॉ हेमंत जैन , डॉ मुकेश राजपूत, मेडिकल कॉलेज के समस्त चिकित्सक एवं स्टाफ , जिला चिकित्सालय के समस्त चिकित्सक और स्टाफ ,महेन्द्र पाठक , इत्यादि ने उन्है उज्जवल भविष्य की बधाई दी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *