पूछ नेशनल हाईवे सेरसा मोड पर ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत

पूछ नेशनल हाईवे सेरसा मोड पर ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत

रिपोर्टर मनोज कुमार

घटना नेशनल 27 हाईवे पूछ की है l जहां हाईवे से पूछ की ओर आने वाली सेरसा मोड़, हाईवे क्रॉसिंग पर, ट्रक से कुचलकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई l जानकारी के अनुसार युवक का नाम ग्याप्रसाद कुशवाहा पुत्र ठाकुरदास कुशवाहा से सेरसा निवासी बताया जा रहा है l जो कि एक महिला के साथ कानपुर की ओर से पूछ आ रहा था l जैसे ही वह हाईवे क्रॉसिंग पर पहुंचा कि झांसी से कानपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा कर गिर गया l गिरते ही उक्त बाइक सवार के सिर के ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया l जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई l

राहगीरों की सूचना से मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोठ पहुंचा दिया है l

आपको बताते चलें साथी महिला घटना में सुरक्षित बच गई है l जिसका रो रो कर बुरा हाल है l

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *