टीकाराम यादव स्मृति महाविद्यालय में नेहरू युवा केंद्र ने आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

टीकाराम यादव स्मृति महाविद्यालय में नेहरू युवा केंद्र ने आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

रिपोर्टर मनोज कुमार

नेहरू युवा केंद्र के द्वारा ग्रामीण प्रतिभाओं को एक मंच देने के लिए तरह-तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन ब्लॉक तथा जिला स्तर आदि पर किया जा रहा है l

इसी क्रम में नेहरू युवा केंद्र के द्वारा आज झांसी के तहसील मोठ स्थित टीकाराम यादव स्मृति महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ l

जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया तथा विषय: देश भक्ति और राष्ट्र निर्माण, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास पर अपने अपने विचारों पर आधारित निबंध लिखे l

वही इस अवसर पर महाविद्यालय के हिंदी विभाग प्रभारी डॉक्टर इंदल शास्त्री, समाजशास्त्र विभाग प्रभारी डॉ बृजेंद्र सिंह चौहान तथा डॉक्टर पिंकी सिंह सहित समस्त प्रतिभागी विद्यार्थी एवं नेहरू युवा केंद्र के सदस्य उपस्थित रहे l

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *