श्री गोविंद गौशाला में विधि विधान से हुई गोवर्धन पूजा

रिपोर्टर सुनील पटवा

दतिया राजपरिवार के संरक्षक महाराज घनश्याम सिंह, महाराजा अरुणादित्य देव ने किया गोवर्धन व गौ- पूजन

दतिया। श्री गोविंद गौशाला में शुक्रवार को पारंपरिक रूप से गोवर्धन पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दतिया राज परिवार के संरक्षक एवं सेंवढ़ा विधायक महाराज घनश्याम सिंह जूदेव,

महाराजा दतिया अरुणादित्य देव एवं युवराज ह्र्दयस्थ देव ने धार्मिक विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गोवर्धन की पूजा अर्चना की। धार्मिक अनुष्ठान

पंडित आचार्य कृष्णकांत कौशिक एवं पंडित उद्भव कौशिक ने सम्पन्न कराया।

भगवान गोवर्धन का पूजन, आरती व परिक्रमा कर दतिया राज परिवार के सदस्यों ने दतिया जिला वासियों की सुख सम्रद्धि के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर विधायक श्रीसिंह एवं महाराजा अरुणादित्य देव ने गौ-माता का पूजन कर गौ- माता की आरती की।

कार्यक्रम में श्री गोविंद गौशाला के ट्रस्टी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम में श्री गोविंद गौशाला के ट्रस्टी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम में श्री गोविंद गौशाला के ट्रस्टी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में श्री गोविंद गौशाला के ट्रस्टी सदस्य अवधेश श्रीवास्तव सेवानिवृत्त जिला जज, शंभू गोस्वामी, जुगल किशोर पांडेय, पत्रकार रवि ठाकुर, पंजाब सिंह यादव, नाहर सिंह यादव,अमरीश बाबू शर्मा, महिपाल सिंह एडवोकेट, ब्रजेन्द्र सिंह बैस, अन्नू पठान, नरेंद्र यादव, अनमेश शुक्ला, भानू ठाकुर, दीपेंद्र पुरोहित, जितेंद्र सिंह पठारी,अजय सिंह परिहार, स्वामी शरण कुशवाह, वासुदेव कमरिया, प्रदीप गुर्जर, तूफान सिंह दाऊ, पातीराम पाल फौजी, केपी यादव, वीरेंद्र शर्मा, नीरज शर्मा, कप्तान सिंह ऊँचीया, विक्रम सिंह दांगी, सन्तोष चौबे, दशरथ यादव, लोकपाल सिंह बुन्देला, नन्द किशोर प्रजापति एडवोकेट, शुभम सिंह एडवोकेट, पत्रकार पंकज श्रीवास्तव,पत्रकार राजेन्द्र पटवा, मनु राजा, उदय सिंह बुन्देला, जंडेल सिंह बुन्देला, गिर्राज सिंह बुन्देला, देवेंद्र सिंह बुन्देला, अलीम खान आदि शामिल हुए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *