गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने शहर में पैदल घूमकर व्यापारियों एवं अन्य लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने शहर में पैदल घूमकर व्यापारियों एवं अन्य लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी

रिपोर्टर सुनील पटवा


दतिया। मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी कार्य विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने गुरूवार को श्री कटारे की दुकान राजगढ़ चौराहा से पैदल निकलकर दीपावली मिलन प्रारंभ किया। डॉ. मिश्र शहर के तिगैलिया, पटवा तिराहा, किला चौक, सुपर मार्केट, दारूगर की पुलिया तक पैदल चलकर तिगैलिया पर दीपावलीनमिलन समारोह का समपान किया। इस दौरान उन्होंने शहर में लोगांे को मिष्ठान वितरण भी किया।

इस अवसर पर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने श्री कटारे का भव्य स्वागत कर माला एवं मुकुट पहनाकर शॉल, श्रीफल से सम्मान किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बुधौलिया, डॉ. विवेक मिश्रा, डॉ. सुकर्ण मिश्र, पूर्व विधायक डॉ. आशाराम अहिरवार, श्री प्रदीप अग्रवाल सर्वश्री रमेश अग्रवाल, विपिन गोस्वामी, बाबा बुन्देला, डॉ. सलीम कुरैशी, डॉ. रामजी खरे, अतुल भूरे चौधरी, अंकित शर्मा,आकाश भार्गव, कप्तान कुशवाह, रघुवीर सिंह कुशवाह, कालीचरण कुशवाह, बृजेश दुबे, दीपक बेलपत्री, धीरू दांगी, प्रशांत ढेंगुला, संतोष कटारे, अक्षय कटारे, आदित्या कटारे, राज प्रताप सिंह परमार, मनमोहन तिवारी, जगमोहन यादव, जीतू कमरिया, गिन्नी राजा परमार, सतीश यादव, शान्तनु अग्रवाल, बलेदव राज बल्लू, अशोक दांतरे, गोविन्द ज्ञानानी, बल्लू कुशवाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्यजन उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *