एंटरटेनमेंट बिजनेस के साथ ‘धोनी‘ ने शुरू की नई पारी, ये होगी खासियत  

Ashish Urmaliya | The CEO Magazine

भारतीय क्रिकेट से पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अब एंटरटेनमेंट बिजनेस में कदम रखा है। माहीं क्रिकेट की दुनिया के साथ-साथ उद्योग जगत के भी महारथी हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने हालही में एक कंपनी शुरू की है जिसका नाम ‘धोनी एंटरटेनमेंट’ है। धोनी की इस कंपनी ने बनिजय एशिया ‘प्रॉडक्शन हाउस’ के साथ एक लॉन्ग-टर्म पार्टनरशिप की है जिसमें ये दोनों कंपनियां मिलकर कई प्लेटफॉर्म्स के लिए सभी जॉनर के कंटेंट बनाएंगे।

बनिजय एशिया, एंडेमोल शाइन इंडिया के पूर्व एमडी दीपक धर की 50:50 की साझेदारी वाला ज्वाइंट वेंचर है जो दुनिया की सबसे बड़ी इंडिपेंडेंट कंटेंट बनाने वाली कंपनी है। इकनॉमिक टाइम्स के बात करते हुए धोनी ने बताया कि, ‘मेरे ऊपर फिल्म बनने के बाद से ही मेरा रुझान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की ओर बढ़ा और तब से ही मैं इस इंडस्ट्री में कुछ करना चाहता था। मैं ऐसे कंटेंट पर काम करना चाहता हूँ, जिसे अब तक देखा ना गया हो।

पार्टनरशिप पर बात करते हुए धोनी ने कहा कि दीपक धर ने कंटेंट और एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में काफी काम किया है। बनिजय एशिया को कंटेंट की अच्छी समझ है और उनके साथ पार्टनरशिप में काम करना बहुत अच्छा अनुभव होगा। उन्होंने कहा, ‘बनिजय एशिया ने अब तक जो काम किया है उसे मैंने देखा और उनके साथ काम  पार्टनरशिप करने का फैसला किया है। हम कुछ ऐसे कंटेंट लाने की तैयारी कर रहे हैं, जो काफी रोमांच और उत्तेजना से भरपूर हो।

धोनी के इस नए वेंचर का उद्देश्य प्रीमियम कंटेंट बनाना है, जिसे साउथ एशिया और भारत के मार्केट को टारगेट करते हुए बहुत से प्लेटफॉर्म पर दिखाया जाएगा। इस वार्ता के दौरान दीपक धर और धोनी ने कहा कि, डिजिटल ईकोसिस्टम के बदलते दौर में अच्छे कंटेंट की मांग लगातार बढ़ रही है। हम सभी तरह के कंटेंट को लेकर गंभीर हैं। वर्तमान में हम इससे जुड़े बहुत से प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं और इन सभी के बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *