AshishUrmaliya || Pratinidhi Manthan

मुंबई पुलिस की अपराध साखा के मुताबिक, बाजार में जो 2000 के नकली नोट आ रहे हैं, उन्हें बहुत ही बारीकी से बनाया जा रहा है, इन नोटों की पहचान कर पाना काफी मुश्किल है।

हाल ही में मुंबई पुलिस ने 2000 के नकली नोटों का जत्था पकड़ा था. पाकिस्तान से दुबई के रास्ते मुंबई आ रहे थे 23 लाख रुपए। मुंबई पुलिस ने बताया कि ये नोट असली नोटों का गहराई से अध्ययन करके बारीकी से बनाये गए हैं, अगर ये नोट बाजार में चले जाते तो कोई भी पहचान नहीं पाता।

Image

आपको याद हो जब नोटबंदी के बाद सरकार ने ये नए 2000, 500 के नोट जारी किये थे तब कहा था, कि इनमें इतने सिक्योरिटी फीचर्स हैं जिन्हें कॉपी नहीं किया जा सकता। लेकिन मौजूदा वक्त में जगह-जगह से नकली नोटों के छपने और पकड़े जाने की ख़बरें आ रही हैं।  

तो आइये जानते हैं, 2000 का नोट असली है या नकली इसकी पहचान कैसे की जाए-

–  नोट को लाइट के सामने रखने पर इसके खाली हिस्से पर 2000 लिखा दिखेगा।

–  आंख के सामने नोट को 45 डिग्री एंगल पर रखने पर भी यहां 2000 लिखा दिखाई देगा।

–  नोट के सेंटर से थोड़ा साइड में बापू की तस्वीर होती है।

–  सिक्योरिटी थ्रेड में छोटे अक्षरों में RBI और 2000 लिखा होता है. नोट को हल्का मोड़ेंगे तो सिक्योरिटी थ्रेड का कलर हरे से नीला हो जायेगा।

–  थ्रेड के बगल से गारंटी क्लॉस, गवर्नर के हस्ताक्षर होते हैं. RBI का लोगो भी थ्रेड के दाहिनी तरफ होता है।

–  यहां महात्मा गांधी की तस्वीर और इलेक्ट्रोटाइप (2000) वाटरमार्क है।

–  ऊपर में सबसे बाईं तरफ और नीचे में सबसे दाहिने तरफ लिखे नंबर बाएं से दाएं तरफ बड़े हो जाते हैं।

–  नोट पर लिखे नंबर 2000 का रंग बदलता है एंगल बदलने पर इसका कलर हरा से नीला हो जाता है।

–  दाहिनी तरफ अशोक स्तंभ है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *