जुआ पर बबाल : लाठी डंडे चलने के साथ बन्दूक से हुआ फायर

जुआ पर बबाल : लाठी डंडे चलने के साथ बन्दूक से हुआ फायर

दो गुटों में झगड़ा, दस लोग घायल, क्रॉस मामला दर्ज

वैभव खरे की खास रिपोर्ट

दतिया। दीपावली पर्व पर जुआ के विवाद को लेकर उनाव थाना क्षेत्र के ग्राम कामद में बबाल मच गया। बबाल ऐसा मचा की एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बन्दूक तान दी और पूरी घटना झगड़े में तब्दील हो गई है। इस घटना में दोनों तरफ से 10 लोगो के घायल होने के समाचार है। फिलहाल उनाव थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है। घटना दीपावली पर्व के दूसरे दिन परमा की है। दीपावली जैसे पावन त्योहार पर जुआ खेलना खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में एक चलन सा हो गया है ऐसा ही एक जुआ उनाव थाना क्षेत्र के कामद ग्राम में 6 नवंबर को चल रहा था। जुए में हार जीत के दांव लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।

विवाद के बीच एक गुट का युवक तैश में आकर बिना लायसेंस की बंदूक उठा लाया और दूसरे गुट पर तान दी। युवक द्वारा बंदूक तानने के बाद दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई लाठी डंडे चले।

दोनों गुटों की लड़ाई का वीडियो आज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद उनाव पुलिस ने दोनों गुटों के 10 लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य का कहना है कि ग्राम कामद में कुशवाह ओर खटिकों में जुआ में हार जीत को लेकर विवाद हुआ था। जिसमे एक व्यक्ति बन्दूक से फायर करते वायरल वीडियो में दिख रहा है। दोनों तरफ से मामला दर्ज किया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *