कलेक्टर ने शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर गेंहॅू, चना, सरसों, मसूर खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की

दतिया। कलेक्टर संजय कुमार ने कहा कि आम व्यक्ति की जिन्दगी में बदलाव लाने एवं उसे सरल बनाने में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बैकों द्वारा समय पर दिया गया ऋण एवं सहायता आम आदमी की जिन्दगी में बदलाव ला सकती है। अतः बैंकर्स शासन की विभिन्न स्वरोजगार एवं हितग्राही मूलक योजना में सकारात्मक सोच के साथ समय पर लाभ दिलाने में अपना योगदान दें। कलेक्टर श्री कुमार शनिवार को न्यू कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में देर शाम तक चली बैंकर्स एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश भार्गव, एलडीएम श्री वीरेन्द्र पाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं बैंकर्स उपस्थित थे। कलेक्टर ने बैठक में शासन की हितग्राही एवं रोजगार मूलक योजनाओं की विभाग एवं बैंकर्सवार समीक्षा करते हुए कहा कि जरूरत मंद एवं पात्र हितग्राही को समय पर योजनाओं का लाभ मिलने से उसके परिवार में खुशाली आ सकती है। अतः अधिकारी एवं बैंकर्स आपस में समन्वय कर सकारात्मक सोच अपनाते हुए स्वीकृत प्रकरणों में समय पर वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बैंकर्स के माध्यम से शासन की योजनाओं के तहत् पात्र एवं जरूरतमंदों को समय पर लाभ मिले जिससे परिवार की स्थिति में सुधार आ सकता है। कलेक्टर ने कहा कि जीवन ज्योति बीमा योजना एवं जन सुरक्षा बीमा योजना घटना के उपरांत पीड़ित गरीब परिवार के लिए संबल बन सकती है। इन बीमा योजनाओं में न्यूनतम प्रीमियम पर पीड़ित परिवारों को संकट की घड़ी में दो लाख की सहायता मिल सकती है। अतः इन योजनाओं का ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिवों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जानकारी प्रदाय की जाए।

कलेक्टर ने कहा कि योजनाओं में हितग्राही की जाकनारी शासन द्वारा ली जा रही है अतः बैंकर्स पात्र एवं सही प्रकरण जो स्वीकृत योग्य है उनमें तत्परता के साथ ऋण वितरण की कार्यवाही करें। ऐसे प्रकरण जो स्वीकृत योग्य नहीं है उन्हें संबंधित विभाग को वापिस करें। इस कार्य मंे संबंधित विभाग बैंकर्स से समन्वय भी बनाये रखें। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन से एक जिला एक उत्पाद कार्यक्रम के तहत् दतिया जिले को गुड़ उत्पादन एवं मैंथा ऑयल उत्पादन के रूप मंे चयनित किया गया है। सभी बैंकर्स अपेक्षा है कि इस योजना के तहत् आने वाले प्रकरणों को भी प्राथमिकता दें। जिससे गन्ना उत्पादन एवं पिपरमेंट की खेती करने वाले किसानों की आय में भी वृद्धि हो सके।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *