चिरूला थाना क्षेत्र में होली के दिन में भाई और भतीजे ने चाचा को गोली मारी

दतिया।जिले में होली के दिन भाई और भतीजा ने पारिवारिक मनमुटाव के चलते चाचा को गोली मार दी। घटना डगरई गांव की है। जहां शुक्रवार रात भतीजे ने चाचा को गोली मारकर जख्मी कर दिया। आनन फानन में गंभीर रूप से घायल चाचा को इलाज के लिए जिला अस्पताल इलाज के लिए लेकर आए।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ग्वालियर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में चिरूला थाना प्रभारी शशांक शुक्ला ने बताया की साढ़े नौ बजे डगरई निवासी रामहजूर पाल अपने खेत पर काम कर रहा था। तभी उसका भाई पन्नीलाल और भतीजा सिया शरण आए और देसी कट्टे से गोली मार दी। गोली रामहजूर के पैर में लगी।

गोली लगते ही दोनों मौके से भाग निकले। घायल को जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों को ग्वालियर रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति के बेटे के कथन पर पुलिस ने पन्नीलाल और सिया शरण के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। घटना का कारण पारिवारिक विवाद और मनमुटाव का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *