आबकारी विभाग ने अलग अलग क्षैत्रो से अवैध शराब की जब्त

आबकारी विभाग ने अलग अलग क्षैत्रो से अवैध शराब की जब्त

दतिया। जिले में अवैध शराब की बिक्री पर रोकथाम हेतु सतत कार्यवाही के क्रम में सोमवार को कलेक्टर संजय कुमार के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी डीएन त्रिवेदी के मार्गदर्शन में व सहायक जिला आबकारी अधिकारी के एल भगोरा के नेतृत्व में आबकारी दल द्वारा निम्नानुसार अलग अलग क्षेत्रों में दविश कार्यवाही की गई |

गल्ला मंडी, सीता सागर पर दविश के दौरान कुल 26 लीटर हाथभट्टी मदिरा जब्त की गई मौके पर आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत 05 प्रकरण कायम कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।जब्त की गई अवैध मदिरा की अनुमानित कीमत 3,900/- रुपये आंकी गई है।उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक विकास पाठक, रवि विसारिया एवं वाहन चालक अनिल यादव का सराहनीय योगदान रही

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *