पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के निदेशक का अभिनंदन कर किया सम्मान

पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के निदेशक का अभिनंदन कर किया सम्मान

केंद्र सरकार द्वारा गत दिवस भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के प्रभारी झांसी सी पी मिशन कंपाउंड निवासी रामनरेश तिवारी को सरकार के पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड का निर्देशक नियुक्त किया गया है

आज कैट एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन कर सम्मान किया तिवारी जी को सम्मान पत्र, पगड़ी, शॉल श्रीफल, से सम्मानित करते हुए कहा कि यह झांसी ही नहीं वरन पूरे बुंदेलखंड के लिए गौरव की बात है आप के निर्देशक बनने से क्षेत्र में विद्युत समस्याओं का अति शीघ्र समाधान होगा

कैट के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय पटवारी कैट के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह दांगी, एनआर सिंह, मयंक परमार्थी, रोशन अग्रवाल, अरविंद सिंह दांगी, रोहित अग्रवाल, विशाल राय, सौरव सिंह, अमित सेठ, सत्येंद्र ठाकुर आदि ने भी रामनरेश तिवारी का माला पहनाकर सम्मान किया

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *