मोदी सरकार में मंहगाई सातवें आसमान पर पहुंची

मोदी सरकार में मंहगाई सातवें आसमान पर पहुंची

दतिया। सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रीय विधायक घनश्याम सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से 12 किमी लंबी जन जागरण पद यात्रा मोदी सरकार की विफलताओं मंहगाई, बेरोजगारी, किसान विरोधी नीतियों आदि के विरुद्ध निकाली गई। पद यात्रा में एआईसीसी के सचिव सुधांशु त्रिपाठी विशेष रूप से शामिल हुए!!

सेंवढ़ा शहर से होती हुई जन जागरण यात्रा,रसूलपुरा, दरियापुर,महेबा,हेतमपुरा पहुंची। जन जागरण यात्रा के दौरान विधायक श्री सिंह ने मंहगाई, बेरोजगारी व किसान विरोधी नीतियों पर जमकर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरा!!

ग्राम दरियापुर में ग्रामीण जनों से संवाद करते हुए विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण मंहगाई सातवें आसमान पर पहुंच गई हैं। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम तो बड़े ही हैं, दैनिक जरूरत के सामान खाद्य तेल, मसाले, दालें, चाय आदि के भाव भी काफी बढ़ गए हैं। मंहगाई के कारण आम जनता का जीना मुश्किल हो गया हैं। सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही, सभी पदों पर भर्तियां बंद हैं। युवा बेरोजगार हो कर भटक रहे हैं। किसानों के लिए भी भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने कुछ नहीं किया!! किसान डीएपी के लिए भटक रहे हैं, खाद मिल नहीं रहा, हर वर्ष खाद की किल्लत पैदा कर कालाबाजारी की जाती हैं!!

भाजपा की सरकारें किसान विरोधी हैं!!

जन जागरण यात्रा को एआईसीसी सचिव सुधांशु त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष नाहर सिंह यादव, माण्डवी राजा, जनवेद सिंह कुशवाह, भानू ठाकुर, अन्नू पठान, मुमताज खान आदि ने संबोधित कर मोदी व शिवराज सरकार की कड़ी आलोचना की!!

पद यात्रा में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जनवेद सिंह कुशवाह, जयेंद्र सिंह सेंगर, जसवंत सिंह वघेल, अशोक शर्मा, अपरवल साहनी, मुमताज खान, कमलेश प्रजापति, नारायण प्रजापति, राघवेंद्र सिंह यादव, रामू गुर्जर, सीताराम कुशवाह सेन्थरी, उधम सिंह बाबा नागिल, राजेंद्र नोनेरिया, बादशाह खान, देशराज कुशवाह, चंद्रभान सिंह चौहान, धीरज गन्धी, रवि राजपूत, रामकुमार कुशवाह, नवनीत महंत, मनमोहन दीक्षित,कैलाश कुशवाह , गणेश कुशवाह, महाराज सिंह पटेल, गंगाराम सरपंच, विशाल सिंह चौहान, नीरज राजपूत, नीरज शर्मा, अलीम खान, गिर्राज बुन्देला, राजवीर सेन, सतीश श्रीवास्तव, अमित खरे, जंडेल सिंह व रहीस खान आदि शामिल हुए!!

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *