कस्बा मोठ में कोरी समाज द्वारा वीरांगना झलकारी बाई विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया

झांसी|कस्बा मोठ में कोरी समाज द्वारा वीरांगना झलकारी बाई विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया

तहसील मोठ क्षेत्र से मनोज कुमार निराला की रिपोर्ट

आज कस्बा मोठ के वेद नगर स्थित काली माता मंदिर के पास कोरी समाज की धर्मशाला में कस्बा के समस्त (वर्मा)कोरी समाज के लोगो ने वीरांगना झलकारी बाई को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु विचारगोष्ठी का आयोजन किया l

जिसकी अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन सूरज कोरी ने की तथा मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक राठ मनीषा अनुरागी , विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत तथा मुख्य वक्ता के रूप में ख्याति प्राप्त इतिहासकार डॉ चित्रगुप्त शामिल रहे कार्यक्रम की शुरुआत वीरांगना के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए की गई l जिसके बाद समस्त अतिथियों को पुष्प भेंट करते हुए उनका सम्मान किया गया तदोपरांत एक एक कर सभी उपस्थित अतिथियों ने वीरांगना को याद करते हुए उनके संघर्षमय जीवन से अवगत कराया वहीं इस अवसर पर डॉ चित्रगुप्त ने वीरांगना के शौर्य वीरता पराक्रम आदि पर उत्कृष्ट व्याख्यान रखा तथा ऐतिहासिक साक्ष्यों के माध्यम से अट्ठारह सौ सत्तावन की क्रांति में वीरांगना के अपूर्व योगदान को दर्शाया इस अवसर पर कोरी समाज के माता बहिनों सहित कस्बा के बहुत से लोग मौजूद रहे ।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *