जिगना थाना प्रभारी ने कोटवार की बैठक ली

जिगना थाना प्रभारी ने कोटवार की बैठक ली

दतिया। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल सिंह मौर्य व एसडीओपी दीपक नायक के मार्गदर्शन में जिगना थाना प्रभारी ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिगना पुलिस थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया जिगना पुलिस धरातल पर काम कर रही है। जहां ग्रामीण अंचल में चुनाव के चलते चाक-चौबंद व्यवस्था बनाए रखना है। वहीं ग्रामीण अंचल में होने वाली गतिविधियों पर भी ग्राम कोटवार (चौकीदार) के जरिए पकड़ बनाए हुये हैं। शुक्रवार को जिगना थाना प्रभारी क्षेत्र के ग्राम कोटवार चौकीदारों से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्हें बताया गया है कि पंचायत क्षेत्र में होने वाली विभिन्न प्रकार की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें, कहीं पर भी कोई संदिग्ध गतिविधि या कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो तुरंत थाने पर सूचित करें।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *